फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत कैप्टन दिलबाग का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
गांव बिसाहन में सेवानिवृत कैप्टन दिलबाग सिंह को अंतिम विदाई देते हुए सेना के जवान ।संवाद
विज्ञापन
बेरी। कई दिनों से बीमार चल रहे सेना से सेवानिवृत कैप्टन दिलबाग सिंह का बीती रात को निधन हो गया। बुधवार को सैनिक सम्मान से साथ कैप्टन दिलबाग सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जाट रेजिमेंट से आए जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाए। कैप्टन दिलबाग सिंह के लड़के शमशेर ने बताया कि मेरे पिता 4 जाट रेजिमेंट में 1963 में सेना में भर्ती हुए थे। 1993 में कैप्टन की रैंक से सेवानिवृत हुए। कैप्टन दिलबाग सिंह के साथ दिलबाग सिंह डबास ने बताया कि जब भारत-पाक की लड़ाई हुई थी। जाट रेजीमेंट में दिलबाग सिंह पंजाब के फाजिल्का बॉर्डर पर तैनात सेक्शन कमांडर थे और 10 जवान शामिल थे। जब दुश्मनों से लड़ाई हुई थी उस वक्त नायक के पद पर थे और दुश्मनों से लड़ाई करते समय मोर्चा नही छोड़ा। दुश्मनों को पीछे हटना पड़ा। इसके चलते सेना की तरफ से दिलबाग सिंह को सेना मेडल दिया गया था। उन्होंने श्रीलंका की लड़ाई में दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। कैप्टन के अंतिम संस्कार में सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। कैप्टन दिलबाग सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें