फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंत्री जी ! विधायक, सांसद की तरह हमें भी दिलाओ फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला पार्षदों ने भिवानी अतिथि भवन में में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने सांसद और विधायकों की तरह पार्षद फंड देने सहित गांव में सड़क बनवाने का कोटा तय करने की मांग भी उठाई। उन्होंने मंत्री से कहा कि वह जनता के चुने नुमाइंदे हैं उन्हें भी अपने क्षेत्र में काम कराने की शक्तियां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

पार्षद शिवकुमार खोरडा और पार्षद संजय मुंडाहेडा ने बताया कि मंत्री के साथ काफी देर तक बैठक हुई। इसमें उन्होंने सांसद और विधायक की तर्ज पर जिला पार्षद को वार्ड फंड देने की मांग की। यदि यह फंड मिलेगा तो स्वतंत्र रूप से अनुदान दिया जा सके जैसे खेल आयोजन सहायता पीने के पानी का कनेक्शन, जल संचयन आदि किसी भी मद में वह गांव में काम करा सकते हैं। वार्ड में स्थापित पीएचसी, सीएचसी तथा पशु अस्पताल के संचालन की मॉनिटरिंग के लिए मानद अध्यक्ष का दायित्व दिया जाना चाहिए । जिला स्तर पर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में पोंड अथॉरिटी का गठन की मांग भी की। प्रमुख ,उपप्रमुख और पार्षद के कार्यकाल के दौरान मौत होने पर आश्रितों को जीविका योग्य पेंशन मिलनी चाहिए। रास्ते पक्के करने का प्रत्येक पार्षद का प्रत्येक वर्ष चार किलोमीटर निर्माण का कोटा होना चाहिए । जिला पार्षद को प्रोटोकॉल की अधिसूचना जारी की जाए । जिला परिषद ग्रांट का भेदभाव रहित समतामूलक वितरण होना चाहिए । पंचायत मंत्री ने एसोसिएशन के माध्यम से दिए गए तमाम मुद्दों को जल्दी ही मुख्यमंत्री से बात कर अमल में लाने का आश्वासन दिया । छोटी ढाणियों में पार्षद कोटे से बिजली पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए । पार्षदों ने बताया कि मंत्री ने काफी गंभीरता से उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से उनकी मांगों को शासन तक रखेंगे। इस अवसर पर शिवकुमार खोरड़ा झज्जर से निशा फोर्ड माजरा प्रेमलता अनिल कुमार, सोम प्रभा योगेश सिलानी, डा संजय मुंडाहेड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें