फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना के मिले दो संक्रमित एक अस्पताल में भर्ती दूसरा होम आइसोलेशन में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले मिलने लगे हैं। बहादुरगढ़ के दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ।
विज्ञापन

शहर के बाजार हों या फिर सामान्य अस्पताल हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई देती है लेकिन कोरोना के नियमों का पालन करता कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग का कार्य तेज किया जा रहा है। बुधवार को डेढ़ सौ मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब 200 से अधिक मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों के सैंपल लेने के लिए आदेश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप, ने बताया कि विभाग की तरफ से सामान्य अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी बैड लक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। जिल में झज्जर व बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आठ और ऑक्सीजन प्लांट हैं। लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें