लाल चौक पर राहुल गांधी के प्रति रोष जताकर पुतला फूंकते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
झज्जर। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई की। डीसीपी लोगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहे। शिविर में 80 शिकायतें आईं। प्रॉपर्टी आईडी और विकास शुल्क संबंधी दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
शिविर में पहुंचे झज्जर निवासी परवीन कुमार ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी आईडी को लेकर समस्या थी, जिसको लेकर कई दिनों से नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। बुधवार को समाधान शिविर में उपायुक्त द्वारा मामले में सुनवाई करते हुए शिविर में ही मौजूद नगर परिषद अधिकारियों द्वारा उनकी प्रॉपर्टी आईडी की समस्या का समाधान कर दिया गया। झज्जर निवासी प्रिया अपने विकास शुल्क की समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंची। उपायुक्त ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा उनकी समस्या का समाधान करवाया गया। प्रिया ने बताया कि उसके विकास शुल्क भरने के बावजूद ऑनलाइन शो कर रहा था। समस्या का समाधान होने पर वह बेहद खुश है।
जिला प्रशासन के पास हर रोज काफी संख्या में शिकायतें लेकर नागरिक आ रहे हैं जिनकी शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों का समाधान तो मौके पर ही कर दिया जाता है जबकि कुछ शिकायतें जो निर्माण करवाने या नीतिगत मामलों से जुड़ी हैं उसका समाधान नियमानुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाधान शिविर की शिकायतों को लेकर बेहद गंभीर है व नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। हर रोज समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड की जाती है। बुधवार को समाधान शिविर की समाप्ति पर डीसी ने शिविर में मौजूद सभी अधिकारियों को शिकायतों पर एक्शन लेते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट जल्द से जल्द डीसी कार्यालय में सबमिट करने के निर्देश दिए।
लाल चौक पर राहुल गांधी के प्रति रोष जताकर पुतला फूंकते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता।