फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी आपूर्ति से परेशान हैं वार्ड-13 के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-13 में काफी दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यह पानी इतनी खराब होता है कि पीना तो दूर की बात किसी अन्य प्रयोग में भी नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन

वार्ड-13 में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पीने के पानी के लिए आ रही है। उमस भरी गर्मी के मौसम में लोगों को पानी या तो खरीद कर पीना पड़ रहा है या फिर दूर दराज से लाना पड़ता है। इस दूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। नगर पार्षद मोहित राठी ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को लिखित व मौखिक रूप से भी इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। मोहित राठी ने बताया कि बैंक कालोनी, आर्य नगर, प्रीत विहार, कश्मीरी कालोनी, भगत सिंह कालोनी, आनंद नगर व डिफेंस कालोनी में पिछले लंबे समय से विभाग द्वारा दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है।
वार्डवासी संजय मलिक, सतबीर दलाल, दीवान सिंह छिल्लर, ओमप्रकाश गिल, अतर सिंह बाढसा, उमेद सिंह लोहचब, जगबीर दहिया, सुरेंद्र व सूरजमल आदि ने भी यह शिकायत की है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को कई-कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड में पानी का प्रेशर भी बहुत कम रहता है, जिस कारण कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें