बहादुगढ़। स्वास्थ्य विभाग की एचआईवी एड्स कंट्रोल सोसायटी ने नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के सभागार में रेड रिबन क्लब के पियर एजुकेटर की एचआईवी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण करवाया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए इसके कारण, लक्षण के प्रति हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके प्रति जागरूकता के साथ-साथ भेदभाव को मिटाना भी जरूरी है। सरकार द्वारा एचआईवी/एड्स की अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-1097 दिया गया है।
उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स के प्रति हमारा दायित्व बनता है कि सकारात्मक दृष्टिकोण से ही मिटाएं। सोसायटी की नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला मलिक ने बताया कि नागरिक अस्पताल स्थित ट्रेनिंग सेंटर में जिले के स्कूल, कॉलेज, आईटीआई जहां पर रेड रिबन क्लब चलाया जा रहा, वहां से पियर एजुकेटर के साथ अध्यापक लेक्चरर व आईटीआई इंस्ट्रक्टर ने भाग लिया। एसटीआई काउंसलर देव, एसबीआई काउंसलर ममता, आईसीटीसी काउंसलर यजवंती, आईसीटीसी काउंसलर शशि, एआरटी काउंसलर कृष्णा, ओएसटी राजीव वर्मा, ओएसटी सन्नी, ओएसटी संतोष जैन ने एड्स के कारण लक्षण व रोकथाम के बारे में बताया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मोटीवेटर व जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने पियर एजुकेटर, किशोरावस्था एवं युवाओं को आज के समय में जागरूक होने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। डॉ. सुशीला मलिक ने बताया कि ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य पियर एजुकेटर एवं रैड रिबन क्लब इंचार्ज को हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे जागरूक करना रहा। ट्रेनिंग में इलाके के तमाम महाविद्यालय और आईटीआई प्राध्यापक व रेड रिबन क्लब शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।