फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 वासियों ने समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में लगाई गुहार

Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp15- झज्जर। शहर का सेक्टर-9, जहां समस्याओं का अंबार। स्रोत- सेक्टरवासी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सेक्टर-9 के निवासियों ने अपनी समस्या को लेकर समाधान शिविर में समाधान कराने की गुहार लगाई। वे अपनी पांच मुख्य समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे। बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संज्ञान में लाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सप्ताह में दो बार समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते है। इस दौरान जिला उपायुक्त समस्याओंं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को दुरुस्त करने के निर्देश देते हैं। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में शहर के सेक्टर-9 निवासी अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे।
उन्होंने सेक्टर-9 में सड़कों की मरम्मत एवं पुन:निर्माण कराने, उगी घास एवं झाड़ियों की सफाई कराने, डैमेज सीवर लाइन एवं निकासी की व्यवस्था कराने, बरसाती पानी की निकासी का स्थाई समाधान कराने और पार्कों के निर्माण कराने के लिए जिला उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाई। सेक्टर निवासियों ने अपनी मांगों के लिए एक ज्ञापन भी जिला उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

सेक्टर-9 प्रधान सोमवीर ने बताया कि सेक्टर-9 में पिछले वर्षों सड़कों को बनाया गया था, जो अब बिल्कुल खराब हो चुकी है। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण निवासियों का परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। सड़कों का समाधान करना बहुत जरूरी है।
घास व झाड़ियों के कारण सांप व मच्छर पनप रहे हैं, जिस कारण बीमारियां फैलने व जहरीले जानवरों का डर बना रहता है। सीवर लाइन पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिसके चलते पानी सड़कों पर खड़ा रहता है। इस कारण सेक्टर-9 गंदगी फैली रहती है।
इस बार बरसाती दिनों में सेक्टरवासियों को काफी परेशानी हुई। कई दिनों तक बरसात का पानी घरों के सामने खड़ा रहा। उस समय अस्थाई रूप से पानी निकासी का समाधान कराया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके अलावा अब तक सेक्टर-9 में एक भी पार्क का निर्माण नहीं हुआ।
सेक्टरवासी सुबह-शाम को शहर के अन्य पार्कों में घूमने के लिए जाते है, लेकिन सेक्टर-9 में अभी कोई समाधान नहीं है। इन सभी समस्याओं के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें