फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शास्त्री नगर की गली में जलभराव से लोग परेशान, समतलीकरण की मांग

Sun, 09 Aug 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो -56 : शास्त्री नगर कॉलोनी की गली में भरा पानी और खड़ी कार। स्रोत पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में शिव मंदिर के सामने वाली गली की बनावट स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गली का बीच वाला हिस्सा निचला होने से बारिश का पानी निकलने के बजाय जमा हो जाता है। हल्की बारिश के बाद भी यहां तालाब जैसे हालात बन जाते हैं।
सुरेश कुमार, पवन शर्मा और सुखबीर सिंह आदि ने बताया कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलती है। मच्छर और मक्खियों की भरमार से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लंबे समय तक जलभराव से कई मकानों की नींव में भी सीलन आने लगी है। यह समस्या हफ्तों तक बनी रहती है, जिससे गली में गड्ढे दिखाई नहीं देते। इन गड्ढों में गिरने से कई बुजुर्ग और स्कूली बच्चे चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं है। गली के निचले हिस्से में उचित भराव करवाकर उसे दोनों छोर के अनुरूप समतल किया जा सकता है। इससे पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द समतलीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें