फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों को ही नहीं सभी जातियों को मिले आरक्षण

Sat, 21 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे कुरुक्षेत्र के सांसद राज कुमार सैनी ने जाट समाज द्वारा आरक्षण की मांग को नाजायज बताया। कहा कि यदि राजा ही भीख मांगेगा तो प्रजा कहा से देगी। 

उन्होंने कहा कि पिता के लिए हर संतान समान होनी चाहिए। बीजेपी को अपने 90 फीसदी वोट देने वाले पिछड़े समाज के हितों पर छुरी नहीं चलने देंगे।

जाटों को आरक्षण दिया जाता है तो आर्थिक आधार पर सभी जातियों को दिया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने को गैर जरूरी बताया है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को यहां देवकर्ण धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सांसद सैनी ने 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल लोगों को होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दूसरे समाजों के लोगों ने प्रदेश के सर्वाधिक संपन्न समाज से ताल्लुुक रखने वाले पांच-पांच मुख्यमंत्रियों को लंबे समय तक झेला। वहीं इस मजबूत समाज के कुछ लोगो से दूसरे समाज से जुड़ा एक भी सीएम हजम नहीं हो पा रहा।
स्थानीय विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ पहुंचने पर सांसद सैनी का स्वागत किया। छाछरोली के पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य व स्थानीय भाजपा नेता राजपाल शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


 पूर्व नगर पार्षद जसबीर सैनी व अमित खत्री समेत कई स्थानीय समाजसेवियों ने 28 नवंबर की दिल्ली रैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें