फोटो 65 : एसडीएम नसीब कुमार व डीसीपी मयंक मिश्रा फाइल रिहर्सल के दौरान ध्वज फहराते हुए। स्रोत ड
76वां गणतंत्र दिवस बहादुरगढ़ में स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर फाइल रिहर्सल का आयोजन हुआ। एसडीएम नसीब कुमार और डीसीपी मयंक मिश्रा ने फाइनल रिहर्सल की परेड की सलामी और कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसीपी राजेंद्र, एसीपी प्रदीप कुमार, बीईओ मुन्नी देवी, एएसआर राजेश कुमार, सुनील हुड्डा, पूजा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद