झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में नए सत्र 2026-27 में एनएसएस यूनिट शुरू करने या वापसी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। सभी कॉलेजों को 15 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी, एडिड, प्राइवेट कॉलेजों के अलावा राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों और सरकारी व निजी स्कूलों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2026-27 में एनएसएस इकाईयों के आवंटन, वापसी के बारे में विचार किया जाना है।
जिन शैक्षणिक संस्थाओं की तरफ से वित्त वर्ष 2026-27 से एनएसएस की इकाई की मांग की जानी है अथवा एनएसएस इकाई की वापसी की जानी है तो इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव निदेशालय को 15 अप्रैल तक भेजा जाए।
यदि एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के अधीनस्थ कोई एनएसएस इकाई जिसका काम नियमानुसार ठीक नहीं है या जो कुछ सालों में सात दिवसीय विशेष शिविर न हीं लगा रहे हैं या संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या कम है। उसकी जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही तालमेल, गतिविधियों में अनिरंतरता व अस्थिरता की जानकारी भी मांगी है।
100 विद्यार्थियों पर एक यूनिट होगी आवंटित
अलाॅटमेंट विड्राल के समय जीआईए (ग्रांट इन एड) मॉड में रिक्त यूनिट्स की उपलब्ध के आधार और प्राथमिकता के आधार पर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को एनएसएस इकाईयां जीआईए मॉड में अलॉट की जाएंगी। गैर सरकारी संस्थानों को सेल्फ फाइनेंस मॉड में उनकी मांग के अनुसार यूनिट्स आवंटित की जाएंगी। पत्र में निर्देश हैं कि 100 विद्यार्थियों पर एनएसएस की एक इकाई आवंटित की जाएगी।
हर साल नई एनएसएस यूनिट खुलती है और जो काम नहीं करती उनको वापस लिया जाता है। इसकी जानकारी 15 अप्रैल तक मांगी गई है।
- अनिल ढुल, जिला कोऑर्डिनेटर (स्कूल), एनएसएस