फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास की सर्विस लेन की मरम्मत करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 (बाईपास) की बदहाल सर्विस लेन की आखिरकार सुध ले ली गई है। एनएचएआई की तरफ से सर्विस लेन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को नजफगढ़ रोड चौक के आसपास काम पूरा किया गया। एजेंसी ने दावा किया है कि एक सप्ताह में ये काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

दरअसल, बाईपास की सर्विस लेन की हालत काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह से सतह उखड़ी हुई थी तो कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। चौकों पर स्थिति गंभीर थी। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सर्दी और कोहरे का मौसम होने के कारण यह समस्या कहीं ज्यादा बढ़ गई थी। लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे थे। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इन दिनों धुंध का मौसम है तो हादसों की आशंका बढ़ जाती है। काफी समय से इस सर्विस लेन की सुध लिए जाने की मांग उठाई जा रही थी। आखिरकार शुक्रवार को काम शुरू हो गया। नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर चौक के नीचे से शुरुआत की गई है। एनएचएआई की ओर से एमपीजी कंपनी द्वारा यह काम कराया जा रहा है। कंपनी के इंजीनियर वीर सिंह ने कहा कि जाखोदा में किसान चौक से सेक्टर-9 बाईपास तक सर्विस लाइन रिपेयर की जाएगी। नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के पास से काम की शुुरूआत की गई है। आगामी सप्ताहभर में काम पूरा करने की कोशिश रहेगी। इसके बाद वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें