फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो भवनों में पपड़ी की शिकायत पर मरम्मत शुरू

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन की मरम्मत करते तकनीकी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मेट्रो स्टेशनों पर वार्षिक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र में बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर मरम्मत काम चल रहा है। पिछले कुछ समय से मेट्रो स्टेशनों के भवनों में प्लास्टर उखड़ने और पपड़ी बनने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
भवन भद्दे दिखाई दे रहे थे व प्लास्टर उखड़कर नीचे गुजर रहे राहगीरों व यात्रियों पर पड़ रहा था। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे थे।मरम्मत के दौरान जिन-जिन हिस्सों में भवन जर्जर हो चुका था वहां पुराने और कमजोर प्लास्टर को हटाकर दोबारा मजबूत प्लास्टर किया गया।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के लिए क्रेन की सहायता ली गई और राज मिस्त्री व अन्य तकनीकी कर्मचारियों की मदद से ऊंचाई पर स्थित हिस्सों को भी ठीक किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों को बैरिकेडिंग कर बंद रखा गया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी के तहत समय-समय पर सभी मेट्रो स्टेशनों और अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया जाता है। जहां कहीं भी मरम्मत या सुधार की आवश्यकता पाई जाती है वहां तुरंत कार्य शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें