फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधि स्थल मंदिर के नवीनीकरण का शुभारंभ

Sat, 02 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 84 : बाबा हरिदास समाधि स्थल के कार्य की आधारशिला रखते हुए एचओए उपाध्यक्ष अनिल खत्री। स्रो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झाड़ोदा स्थित बाबा हरिदास समाधि स्थल मंदिर के नवीनीकरण का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बाबा हरिदास के चरणों में माथा टेका और मंदिर निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा हरिदास के जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अनिल खत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि ये समाज को जोड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। बाबा हरिदास समाधि स्थल मंदिर का नवीनीकरण आने वाली पीढ़ियों को हमारी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें