फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने गाड़ी मुहैया कराने वाले अपराधी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में अपराधियों को गाड़ी मुहैया कराने वाले को पुलिस ने दिल्ली के बिजवासन निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसी ने आरोपियों को गाड़ी मुहैया करवाई थी। यह खुलासा शुक्रवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में किया है।
एसपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था। जो आरोपी पकड़ा गया है, उसके खिलाफ दिल्ली में दो हत्या, गोली चलाने, दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने जिसको गाड़ी दी थी, वह लिंक देखा जा रहा है और उसकी पहचान की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि गाड़ी हत्यारों तक कैसे पहुंची, इस पर जांच चल रही है। गाड़ी सप्लाई में आरोपी का अहम रोल था। इसका पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड है। आरोपी कई गैंगस्टर के संपर्क में था। पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ की जाएगी। एसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान सामने आएगा कि उसने किसके कहने पर गाड़ी दी है। आरोपी को पता था कि यह गाड़ी अपराध में प्रयोग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शूटर रिमांड पर चल रहे
एसपी ने माना कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि हत्या करने से पहले रेकी की गई थी। इस पर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। दो आरोपी रिमांड पर हैं, जबकि बाकी बचे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों का संदिग्ध रूप से नाम सामने आया है। कुछ सबूत और भी हाथ लगे हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जिन लोगों के नाम एफआईआर में सामने आए हैं, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। जैसे सबूत आएंगे तो गिरफ्तारी होगी। इस मामले में कुछ संदिग्ध नाम सामने आ रहे हैं, उनसे आरोपी जुड़ा रहा है। यह तिहाड़ जेल में रह चुका है। कई गैंग से भी आरोपी का जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें