दानपात्र से निकली पुरानी करेंसी
- फोटो : Jhjhar
देश में भले ही नोटबंदी को हुए करीब तीन साल होने को है, लेकिन पुराने नोटों से भक्तजनों का मोह छूटता नजर नहीं आ रहा है। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी उसी अनुपात में आता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि सभी दानपात्रों में आए चढ़ावे की गिनती तो अभी पूरी नहीं हो पाई हैं। लेकिन बुधवार व वीरवार को खोले गए 8 दान पात्रों से जो राशि निकली हैं, वह 22 लाख 87 हजार पांच सौ रुपये है। ऐसे में शेष दानपात्रों की गिनती शुक्रवार को होनी है और उसके बाद यह तय हो पाएगा की भक्तों की श्रद्धा की राशि का आंकड़ा क्या रहने वाला हैं। 6 अप्रैल सेे प्रारंभ हुए मां के नवरात्र में इस दफा बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा का अपार जनसमूह उमड़ता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान चढ़ावों की गिनती में पांच सौ रुपये के सात पुराने नोट भी मिले हैं।
..............
मां के दरबार में नवरात्रों के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती का कार्य वीरवार को भी किया गया। दो दिनों में 8 दान पात्र खोले गए, जिनमें 22 लाख 87 हजार पांच सौ रुपये की राशि इकट्ठी की गई है। दान पात्रों में रखी राशि की गिनती का कार्य करने के बाद कक्ष को सील कर दिया गया। मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दूसरे दिन वीरवार को पांच सौ रुपये के सात पुराने नोट मिले हैं।
रमेश चंद्र, नायब तहसीलदार, बेरी।
दानपात्र से राशि निकालते हुए कर्मचारी- फोटो : Jhjhar