फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सोमवार को कोरोना संक्रमण का नहीं मिला कोई नया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमण का केस नहीं मिला है। जबकि होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे दो मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या घट कर 10 रह गई है। इनमें से चार मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिला वासियों के लिए अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरूक हो गए हैं। कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्रमण से बचाव में सहभागी बन रहे हैं। जिला में रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 812 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 482 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें