फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आवेदक के खाते में जाएगी राहत कोष की सहायता

Thu, 13 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए जिला स्तरीय कमेटी की मीटिंग लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे आवेदक या लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत इलाज के लिए आर्थिक लाभ लेने हेतु प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने आवेदनों को लेकर विस्तार से कमेटी के समक्ष जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने कहा कि नियमों को पूरा करने वाले आवेदनों को मंजूरी प्रदान करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा व जल्द आर्थिक सहायता पात्र लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आर्थिक सहायता लेने के लिए प्राप्त हुए आवेदन विभिन्न प्रक्रिया को पूरी करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे। इस उपरांत नियमानुसार मुख्यमंत्री राहत कोष कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें