फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जो करेगा बेहतर काम, उसे मिलेगा सम्मान्

Thu, 13 Jun 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत दूसरे दिन भी सब हेल्थ सेंटरों से लेकर सिविल अस्पताल में खून की जांच की गई। दो दिन में अब तक 2600 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। जल्द ही इसे तीन से चार हजार तक किया जाएगा। उधर इस अभियान में बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

।जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि बुधवार को दूसरे दिन जिले में 1307 बच्चों, किशोरियों, महिलाओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सब सेंटर झाड़ली में पांच, मदाना कलां में छह, नीलाहेड़ी में छह, अर्बन पीएचसी किला मोहल्ला में छह, सब सेंटर खोरड़ा में सात, सिविल अस्पताल झज्जर में 10, पीएचसी छुड़ानी, अर्बन पीएचसी राम नगर, में 10-10, पीएचसी बिरोहर और सब सेंटर सिलाना में 12-12, टीवन-51 में 13, सब सेंटर बामनोली में 13, पीएचसी दुबलधन में 15, पीएचसी साल्हावास में 17, पीएचसी छारा, सब सेंटर बुपनिया, सब सेंटर खुड्डन में 20-20, पीएचसी पाटौदा, सब सेंटर तलाव में 21-21, पीएचसी नूना माजरा में 23, पीएचसी जमालपुर, पीएचसी कनौंदा, सब सेंटर अच्छेज में 25-25, पीएचसी बहु, छुछकवास, सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में 27-27, टीवन-49 में 28, टीवन-47 में 31, पीएचसी बाढसा में 32, पीएचसी भंभेवा व मातनहेल में 32-32, पीएचसी जहांगीरपुरी में 33, पीएवसी खरहर में 38, अर्बन पीएचसी छोटूराम नगर में 42, पीएचसी सिलानी में 45, पीएचसी माछरौली में 53, सिविल अस्पताल बेरी में 60, अर्बन पीएचसी सीताराम गेट में 71, पीएचसी जहाजगढ़ में 79, पीएचसी बादली में 100 और पीएचसी माजर दुबलधन में 208 की जांच की गई।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें