फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत : रेड से ऑरेंज जोन में आया एक्यूआई

Mon, 25 Nov 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में रविवार को निकली धूप तो साफ हुआ स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में प्रदूषण में लगातार सुधार हो रहा है। एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था। रविवार को ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। रविवार को प्रदूषण का स्तर 15 दिनों के न्यूनतम पर दर्ज किया गया। 15 दिनों से बहादुरगढ़ वासी प्रदूषण से खासे परेशान थे। धीरे-धीरे प्रदूषण कम होने से परेशानियां कम हो रही हैं। रविवार को एक्यूआई 256 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 25 नवंबर सोमवार से सर्दी बढ़ेगी। तापमान एकाएक कम होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को मौसम साफ हुआ तो सूर्य देव भी सुबह ही चमक उठे। दोपहर के समय अन्य दिनों के मुकाबले धूप तेज रही। सुबह स्मॉग भी नहीं रहा। बता दें कि पिछले 15 दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बेहद खराब बना हुआ था। दो-तीन दिनों से लगातार प्रदूषण कम होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कई दिनों तक स्मॉग भी ज्यादा रहा। एक्यूआई भी गहरे लाल रंग में पहुंचकर 450 को पार कर गया था। अब हल्की धूप निकल रही है। प्रशासन की सख्ती और हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश समेत कई दिक्कत होनी शुरू हो जाती हैं। अब धीरे-धीरे ये समस्या कम होंगी और लोग साफ हवा में सांस लेंगे।



रविवार को हवा चली तो प्रदूषण का स्तर और कम हो गया। धूप भी निकली। सड़कों पर लगाता पानी का छिड़काव करने से धूल न उड़ने और विभाग द्वारा की जा रही सख्ती के बाद प्रदूषण लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन


-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।



तारीख
एक्यूआई


10 नवंबर

273 ऑरेंज

11 नवंबर

310 रेड

12 नवंबर

260 ऑरेंज

13 नवंबर

265 ऑरेंज

14 नवंबर

306 रेड

15 नवंबर

327 रेड

16 नवंबर

386 रेड

17 नवंबर

430 गहरा लाल रंग

18 नवंबर

450 गहरा लाल रंग

19 नवंबर

384 रेड

20 नवंबर

393 रेड

21 नवंबर

386 रेड

22 नवंबर

327 रेड

23 नवंबर

321 रेड

24 नवंबर

256 ऑरेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें