साल्हावास। 37वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित की गई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित की गई। 20 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में सुमित राठी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में स्वर्ण पदक व 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। तुषार काजला ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, मनीष ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक, दीपांशु ने 1000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक, हरे ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
साहिल कादयान ने चक्का फेंक में कांस्य पदक, कपिल ने तार गोला फेंक में कांस्य प्राप्त किया। 18 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशु ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, गौरव ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक वह 200 मीटर दौड़ में कहां से पदक, प्रिंस ने 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, साहिल जून ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक, आर्यन जाखड़ ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक, हिमांशु जाखड़ ने भाला फेंक में रजत पदक व जितेंद्र ने भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार 16 वर्ष से आयु वर्ग में नितेश ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक, दीपांशु ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, लक्ष्य ने 80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। 20 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में स्नेह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक, अंकिता ने कांस्य पदक, ज्योति ने भाला फेंक में रजत पदक, प्रतिभा ने त्रिकूद में कांस्य पदक प्राप्त किया।
18 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में नैंसी ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, आरती ने 100 मीटर में रजत वह 200 मीटर में कांस्य पदक, मुस्कान ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 16 वर्ष आयु वर्ग में दीक्षा ने लंबीकूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में ग्रुप बी में अंजू शर्मा ने स्वर्ण पदक व ग्रुप ए में याचना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यह सभी विजेता खिलाड़ी 25 से 29 अक्तूबर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में 39वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन करेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के प्रधान व जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान राजेंद्र मलिक व जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।