फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ रजिस्ट्री का काम

Fri, 06 Dec 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकार ने एक दिसंबर से कलेक्टर रेट लागू कर दिए हैं, लेकिन रेट पोर्टल पर अपलोड नहीं होने और पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बैरंग लौट रहे हैं। सरकार ने एक दिसंबर से कलेक्टर रेट लागू किए थे। दो दिसंबर को सोमवार था और तब तक कलेक्टर रेट झज्जर तहसील में फाइनल नहीं हो सके थे। मंगलवार देर शाम को रेट फाइनल किए गए और उनको जिले की वेबसाइट पर अपलोड किया गया, लेकिन पूरे रेट पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके थे। इस कारण रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी थी। पिछले तीन दिन से पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आई हुई है। इस कारण न तो रेट पोर्टल पर चढ़ पाए हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें