-फोटो 51 : शहीद सुजीत कुमार के पिता जयभगवान सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते हुए। स्रोत जयभगवान
बहादुरगढ़। झारखंड में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए सिद्दीपुर गांव के सुजीत कुमार के पिता जयभगवान ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। जसबीर सैनी ने शहीद के आश्रितों को हरियाणा सरकार में रोजगार देने का मांग पत्र दिया। शहीद सुजीत कुमार के पिता जयभगवान ने बताया कि उनका बेटा सुजीत 152 बटालियन के री. पुलिस बल में तैनात था। सरकार ने शहीद हुए लोगों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किया है इसलिए छोटे बेटे को रोजगार प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद के पिता जयभगवान को आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार देश के शहीदों का सम्मान करती है। उन्हीं की बदौलत हमारा देश सुरक्षित है। जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं। शहीद के परिवार को उनका हक हर हाल में मिलेगा। सरकार हर वर्ग के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दरवाजे प्रदेश की जनता के लिए 24 घंटे खुले है। हरियाणा में यह पहली सरकार है जो सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।