फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा की 60 साल की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को किया याद

विज्ञापन
01jjrp03- जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : प्रचार वि - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर रविवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक राजेश जून और डीसी वर्षा खांगवाल ने शिरकत की। समारोह में प्रदेश की छह दशक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को याद किया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरियाणा की हीरक जयंती के लोगो का विमोचन भी किया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रदेश का छह दशक का सफर संघर्षों, उपलब्धियों और विकास के विभिन्न पड़ावों से जुड़ा है। नई पीढ़ी को भी प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षा विभाग की मोनिका और मुकेश की ओर से तैयार रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, विकास और सरकारी योजनाओं को दर्शाया गया। हरियाणवी कलाकार गणेश नूनवाल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम विशाल कुमार, रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, डीएफओ साहिति रेड्डी, डीआरओ मनवीर सिंह, डीईओ रतींद्र सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर और डीआईपीआरओ दिनेश कुमार मौजूद रहे।
हर हरियाणावासी के लिए गर्व का अवसर : राजेश जून
विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रदेश के 60 वर्ष पूरे होना हर हरियाणावासी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है। यह आयोजन प्रदेश की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को याद करने का अवसर है।

01jjrp03- जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : प्रचार वि- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें