09jjrp15- आईटीआई गुढ़ा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-आईटीआई
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में महिला सशक्तीकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें रीनू कुमारी प्रथम, देवा द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को क्रमशः 1100, 750 और 500 रुपये से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य जीतपाल ने महिलाओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली महान महिलाओं को नमन किया।