फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूपीएससी में चयनित शीतल व परिवार को किया सम्मानित

विज्ञापन
09jjrp14- गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी शीतल चौहान व उनके परिजनों का सम्मान करते हरेंद्र सिलाना।
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी हरेंद्र सिलाना ने सोमवार को यूपीएससी में 405वीं रैंक हासिल करने वाली गांव खेड़ी सुल्तानपुर की बेटी शीतल चौहान को सम्मानित किया। वह सोमवार को उनके घर पहुंचे और शीतल के अलावा उनके पिता प्रमोद चौहान व माता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हरेंद्र सिलाना ने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं और यदि उन्हें अवसर और समर्थन मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। गांव की बेटियों के लिए शीतल चौहान एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। शीतल चौहान के पिता प्रमोद चौहान ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर ललिता चाहर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें