फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेडक्रास बिल्डिंग और कांप्लेक्स की होगी मरम्मत

विज्ञापन
20jjrp07- पुरानी तहसील रोड पर ​स्थित रेडक्रास मार्केट जिसकी मरम्मत का काम होगा। संवाद
विज्ञापन
फोटो-7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पुरानी तहसील रोड स्थित रेडक्रॉस कार्यालय भवन और रेडक्रॉस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बीएंडआर द्वारा कराया जाएगा, जिस पर 37.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं और फिलहाल टेंडर प्रक्रिया जारी है। तकनीकी और वित्तीय बोलियां खुलने के बाद नियमानुसार एजेंसी का चयन कर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।

रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में स्थित रैन बसेरा भवन का हिस्सा काफी पुराना हो चुका है और लंबे समय से इसकी मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, पुरानी तहसील रोड पर बने रेडक्रॉस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की करीब 25 दुकानों की भी वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। दुकानदारों और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लगातार इसकी मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के लिए पहले विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया गया, जिसे मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को जिम्मेदारी सौंपी गई। विभाग ने अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन और दुकानों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सतीश कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें