फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वंदे मातरम् गीत का वीडियो रिकॉर्ड कर वेबसाइट पर साझा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि देशभर में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष को विशेष और यादगार बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने ''अपना वंदे मातरम् वीडियो रिकॉर्ड करें'' नामक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की गई है। मंत्रालय ने नागरिकों को वंदे मातरम् गीत गाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर साझा करने का अवसर दिया गया है ताकि देशभक्ति की भावना जन-जन तक पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने एक विशेष वेबसाइट https://vandemataram150.in/ लॉन्च की है। इस पोर्टल पर नागरिकों और संस्थानों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें आधिकारिक ब्रांडिंग सामग्री, लघु फिल्में व प्रदर्शनी, समूह गायन के लिए संगीत व बोल सहित पूरा गीत। इसके अतिरिक्त, “संगीत की धुन के साथ वंदे मातरम् का गायन” आदि सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर अपना संस्करण रिकॉर्ड कर अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें