फोटो-57: बीआरजी के धावक रवि गहलावत। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक रवि गहलावत ने 11 जनवरी को चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित प्रतिष्ठित 5 आई 50 ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 5 आई 50 ट्रायथलॉन को 2 घंटे 52 मिनट 20 सेकंड में पूरा किया।
इस प्रतियोगिता में रवि ने 35-39 आयु वर्ग में 14वां, जेंडर कैटेगरी में 106वां और ओवरऑल 119वां स्थान हासिल किया। बहादुरगढ़ के धर्म बिहार निवासी रवि गहलावत वर्तमान में लुधियाना एयरपोर्ट पर अग्निशमन विभाग में पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
उन्हें अनुभवी एथलीट दीपक छिल्लर और आयरनमैन प्रवीन सांगवान का मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस उपलब्धि पर बीआरजी परिवार ने रवि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2022 में चंडीगढ़ में टफमैन द्वारा आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में रवि गहलावत ने 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइक्लिंग और 21.1 किमी दौड़ की कठिन चुनौती तय समय में पूरी कर हॉफ आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया था।