फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रौनक गुलिया को पंजाब रॉयल ने 3 लाख में खरीदा, तीन सर्जरी के बाद भी हौसले बुलंद

विज्ञापन
फोटो 71: महिला पहलवान रौनक गुलिया। (फाईल फोटो)
विज्ञापन
बादली। बादली की बहू रौनक गुलिया का चयन प्रो कुश्ती लीग में हुआ है। रौनक को पंजाब रॉयल की टीम ने 62 किलोग्राम वर्ग में सी श्रेणी के लिए 3 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। लीग दिल्ली में 15 से 30 जनवरी तक खेली जाएगी जिसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

रौनक छह बार स्टेट चैंपियन और तीन बार राष्ट्रीय पदक विजेता रही हैं। इतना ही नहीं भारत की ओर से कुश्ती ओलिंपिक ट्रायल में भी हिस्सा लिया था। महिला पहलवान रौनक ने 2016 में विख्यात पहलवान रहे गुरु चंदगीराम के अखाड़े में रहकर कुश्ती के दांव-पेंच सीखना शुरू किया।
रौनक की सास सुनीता गुलिया ने बताया कि भारत केसरी का अवॉर्ड वर्ष 2018 में जीता और लगातार तीन सालों तक राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में दो कांस्य और एक रजत पदक हासिल किया। इसके बाद महिला कुश्ती में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019 में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अडंर-23 में जीता रजत
गुलिया ने 2019 में अडंर-23 में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। बैटलग्राउंड खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने 34 दिनों में कड़ी टक्कर देकर 16 अन्य खिलाड़ियों को हराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था।

ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी
कुश्ती के दौरान पिछले 3 सालों में तीन बड़ी सर्जरी होने के बाद भी रौनक का हौसला बुलंद रहा और कड़ी मेहनत से खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेलते समय दो बार उनका पैर टूट गया। 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में भागीदारी कर पदक जीतने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें