फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा बलदेव की रथ यात्रा

Mon, 08 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
: बहादुरगढ़ के इस्कॉन मंदिर से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को खींचते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार में बमनोली मोड़ स्थित इस्कान मंदिर की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा बलदेव की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर से शुरू हुई और शहर के कई मार्गों से होते हुए वापिस इस्कॉन मंदिर में पहुंची। मंदिर को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया था। कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। हरे-रामा-हरे कृष्णा के भजनों से शहर भक्तिमय दिखाई दिया। रविवार की शाम को शहर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजता सुनाई दिया। बैंड बाजों के साथ हुई इस यात्रा में पुरूष-महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। सभी अलग अलग वेशभूषा में दिखे। इस्कान मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम भी हुआ। यहां पर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की गई और साथ में भंडारा भी लगाया गया। इस्कॉन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व श्रद्धालुओं ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें