बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव वजीरपुर में रविवार को दोपहर शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे घर का काफी सामान जल गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रविवार को दोपहर लगभग दो बजे वजीरपुर गांव निवासी राजू के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई, इससे घर में रखा काफी समान जल गया। पीड़ित राजू ने बताया की वह अपना काम कर रहे थे। अचानक ही शॉर्ट सर्किट हो गया और तुरंत ही घर में आग लग गई। आग लगने के बाद घर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बूझी। आसपास के लोगों के फायर ब्रिगेड को फोन किया तो मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।ु