बहादुरगढ़। पर्यावरणविद डॉ. आशा शर्मा ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ व बच्चों के जन्मदिवस पर दिल्ली-रोहतक रोड पर गौरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स के साथ बने रतन टाटा सिटी फॉरेस्ट में 35 आंवला व नींबू के पौधों का रोपण किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को पौधरोपण के माध्यम से मनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। वे निरंतर पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जागरूकता फैलाते हुए युवाओं और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देती रही हैं।