फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता से दुराचार का आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पखवाड़ा भर पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट प्रसूता के साथ दुराचार की वारदात का पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की शिनाख्त तो पुलिस ने घटना के एक-दो दिन के भीतर कर ली थी लेकिन उसके बाद भी वह पुलिस पकड़ से दूर है।


जिस वक्त मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना हुई थी उस समय पुलिस में हड़कंप मच गया था। डीएसपी सुरेश कुमार, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार सहित, महिला पुलिस अधिकारी भी यहां जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे लेकिन वारदात को 15 दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी का अतापता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के पहलुओं के आधार पर उसका सुराग जरूर लगा लिया था लेकिन तब से अब तक  वह पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन


हालांकि थाना शहर पुलिस ने उसके परिवार व परिचितों से भी उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में सिजेरियन केस प्रसूता के साथ दुराचार की घटना सामने आने पर हर कोई आरोपी की करतूत को लेकर उसे खूब कोसता दिखा था और कड़ी कार्रवाई की मांग तक की गई थी। पुलिस के अनुसार जिस युवक पर आरोप है उसने दूसरे हास्पिटल में भी एक बीमार महिला के साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है। जिस गाड़ी में वह सवार होकर हास्पिटल पहुंचा था उसके बारे में भी पता कर लिया गया है। उसको पकड़ने में चार टीमें लगी हुई हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अशोक कुमार, प्रभारी थाना शहर, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें