फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र के अधीन एक गांव में नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से थाना लाइनपार पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी घर से भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि युवक पहले उनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी और नाबालिग दोनों पड़ोसी हैं। मामला 14 दिसंबर का है। आरोप लाइनपार क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवक पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि अमित पड़ोस की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ एक गांव में ले गया, जहां आरोपी ने पहले से किराये पर कमरा लिया हुआ है। वहां ले जाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। नाबालिग जैसे-तैसे घर लौटी और माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने लाइनपार थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें