फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल की युवती से दुष्कर्मः दो आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को केस में नामजद छह आरोपियों में से दो महिला आरोपियों से पूछताछ की। इन दोनों से एक-एक बार पहले भी पूछताछ हो चुकी है। केस के बारे में शनिवार को भी कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने सभी को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एसआईटी के सदस्य इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने केस में आरोपी योगिता और कविता को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने अपनी खास रणनीति के तहत सवाल किए। क्रॉस सवाल भी किए गए। हालांकि दोनों ने कहा किउन्हें मामले में उससे अधिक जानकारी नहीं है। जितनी जानकारी वे अलग-अलग हुई पूछताछ में दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि क्रॉस प्रश्नों के उत्तरों का मिलान किया जाएगा। दोनों ने पहले राउंड की अलग-अलग पूछताछ में जो जवाब दिए थे, उन जवाबों और शुक्रवार को दिए जवाबों का भी मिलान किया जाएगा।
विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन को भी पुलिस ने खंगालना आरंभ कर दिया है। फोन में व्हाट्सएप मैसेज, कॉल लॉग, रिकॉर्डिंग व वीडियो कॉल आदि से मिली जानकारी को केस की फाइल में ऑन रिकार्ड लिया जा रहा है। युवती का यह मोबाइल फोन वीरवार को आंदोलनकारी किसान नेता कुलबीर सिंह ने पुलिस को सौंपा था। कुलबीर को यह मोबाइल युवती के पिता ने पुलिस के हवाले करने के लिए दिया था। इससे पुलिस को काफी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें