फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर व 370 भाजपा व सरकार के मुद्दे हैं : गहलोत

Fri, 29 May 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मसला हो या फिर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने का इन पर भाजपा व केंद्र सरकार ने अपना मत नहीं बदला है।
विज्ञापन


ये उनके मुद्दे थे और रहेंगे। गहलोत बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री गहलोत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मसला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।

इसलिए ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर कानूनी पक्ष का भी ख्याल रखना जरूरी है। यही कारण है कि मंदिर निर्माण पर आगे बढ़ने के लिए सरकार सही समय आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इन मसलों पर भाजपा पहले भी आगे बढ़ी हैं और भविष्य में भी ऐसा ही होगा। रेलवे रोड स्थित महाराज अग्रसेन भवन में गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत की।

मौका था केंद्र सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने का। गोमांस खाने को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के विरोधाभासी बयानों पर भी उन्होंने सफाई दी।

उन्होंने कहा, जहां तक मुख्तार अब्बास नकवी का सवाल है तो उन्होंने भावनात्मक रूप से ऐसा कहा और उसके बाद किरण रिजिजू के जिस कथन का प्रचार-प्रसार किया गया है उसका रिजिजू ने स्वयं खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ कहा ही नहीं तो इसमें विवाद की कोई गुंजाइश ही नहीं रहती। इस मौके पर विधायक नरेश कौशिक, पूर्व नप चेयरमैन अशोक गुप्ता, महेश कुमार, सुरेंद्र भारद्वाज, श्रीराम खटौड़, रणबीर राठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें