बहादुरगढ़। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ हरियाणा द्वारा राम अहलावत को जिला झज्जर ग्रेपलिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद राम अहलावत ने ग्रेपलिंग कमेटी हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. विनोद स्वामी, जनरल सेक्रेटरी विनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया।
राम अहलावत ने कहा कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते हुए झज्जर जिले के खिलाड़ियों के उज्ज्वल विष्य के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।