बहादुरगढ़ के मेन बाजार में एक दुकान से राखी खरीदती महिलाएं।
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार राखियों से सज गए। एक से बढ़कर एक राखी बाजार में आई है। इस बार खाटू श्याम और राधे-राधे के नाम लिखी राखियों की राखियों की काफी मांग है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चंदन, रेशम धागा, कार्टून, वैदिक राखियों की मांग भी खूब है। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
मेन बाजार के दुकानदार विक्रांत शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ में मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता की बनी राखियां भी बाजार में हैं। पहले केवल दिल्ली से ही सप्लाई होती थी। चंदन की महक और श्रीमद्भागवत लिखी राखियां भी बाजार में हैं। खाटूश्याम, श्रीराम, ओम, भाई-बहन, वीरा लिखी राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इन राखियों की कीमत भी ज्यादा नहीं है। बाजार में यह राखियां 50 से 100 रुपये के बीच में मिल रही हैं। हालांकि इससे महंगी राखियां बाजार में 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। बाजार में राखी की स्टॉल लगाने वाले महेश कुमार ने बताया कि अब लोग आरामदायक धागे की राखियां ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही भगवान के नाम और चित्र वाली राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अच्छी डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। खाटू श्याम की राखियों की बिक्री अधिक हो रही है। दुकानदार प्रदीप गोयल ने बताया कि सोने-चांदी की और देवी-देवताओं की मूर्तियों वाली राखियां भी लोगों को पसंद आ रही है। बाजार में राखी खरीदने पहुंची महिलाओं पिंकी, रितु, सपना, अमिता ने बताया कि इस बार बाजार में कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं। जो भाईयों के हाथों को बेहतर ढंग से सजाएगी।
यह है कीमत
डिजाइन
कीमत
राधे-राधे राखी
20 से 100 रुपये
्रखाटू श्याम राखी
20 से 500 रुपये
डोरीमोन राखी
10 से 50 रुपये
छोटा भीम राखी
10 से50 रुपये