-फोटो 88 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष संजय दलाल। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। जननायक जनता पार्टी की बहादुरगढ़ विधानसभा इकाई की एक संगठनात्मक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष संजय दलाल के कार्यालय में हुई। इसमें राकेश सिहाग को बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में मिशन 2029 को लेकर विस्तार से मंथन हुआ और भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों में बढ़ते असंतोष पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और अब एक मजबूत, जनहितैषी विकल्प की तलाश में है।
बैठक की अध्यक्षता बहादुरगढ़ हल्का प्रधान संदीप अहलावत ने की जबकि संचालन मुकेश सिहाग ने किया। मौके पर युवा हलका अध्यक्ष सोनू, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष चौ. दिलबाग, अमित दलाल, सतपाल दलाल, रविन्द्र गिल, जय भगवान आदि मौजूद रहे।