फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरे स्थान पर रही रजनी

Thu, 28 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में खेड़ी गांव निवासी छात्रा रजनी यादव जिले में तीसरा स्थान पर रही है। रजनी भी दी हाइट सीनियर सकेंडरी स्कूल खुड्डन की ही छात्रा है।
विज्ञापन


जिले में तीसरा स्थान हासिल करने पर स्कूल प्रशासन व परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। रजनी ने 500 में से 474 अंक प्राप्त किए हैं।

स्कूल संचालक निवेंद्र ने बताया कि रजनी बहुत ही होनहार छात्रा है। वह अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बिताती है। अगर रजनी के परिजनों की मानें तो वह स्कूल से लौटने के बाद अपना बचा हुआ समय भी पढ़ाई को ही देती रही है।

देर रात तक पढ़ती थी तथा सुबह भी जल्दी उठकर पढ़ाई शुरू कर देती थी। अध्यापिका शकुंतला ने बताया कि रजनी बहुत ही शांत है। कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब स्कूल के बाकी विद्यार्थी समय मिलने पर खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, उस समय रजनी पढ़ाई को अपना समय दे रही होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें