फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेश रघुवंशी ने लहराया यूरोप की ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा

Wed, 26 Jun 2024 07:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : यूरोप की सबसे ऊंची चोट माउंट एल्ब्रस पर राजेश रघुवंशी ने लहराया भारतीय ध्वज।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रर्नस ग्रुप के राजेश रघुवंशी ने रूस में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भारतीय ध्वज लहराया। ग्रुप देश-विदेश में लगातार बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहा है।बीआरजी से राजेश रघुवंशी ने 53 साल की उम्र मे माउंट एल्ब्रस, रूस मे जो कि यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है पर पहुंच कर भारतीय ध्वज लहराया। उन्होंने युवाओं को नशा ना करने के साथ-साथ कम से कम आधा घंटा अपने शरीर के लिए निकालने का संदेश दिया। गु्रप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि राजेश मैराथन दौड़ने वाले हैं। शारीरिक फिटनेस के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच गए। 24 जून को राजेश ने रूस मे माउंट एल्ब्रस सम्मेलन मे भाग लिया। उनको सर्टिफिकेट और मेडल से नवाजा गया। इससे पहले भी पिछले साल राजेश रघुवंशी ने अफ्रीका के तंजानिया की माउंट किलिमंजारो में चोटी पर बीआरजी का परचम लहराया था। सभी बीआरजी सदस्यों ने राजेश को शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे ही युवाओं को प्रेरित करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें