फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में लगनी शुरू हुई तिरंगा लाइट, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ रोड पर लगी 150 तिरंगा लाइट

Wed, 26 Jun 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गुरुग्राम सड़क मार्ग पर लगी हुई तिरंगा लाईटें ।
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुग्राम और बहादुरगढ़ रोड पर तिरंगा लाइट लगा दी गई हैं। बाकी शहर के मुख्य मार्गों पर भी तिरंगा लाइट जल्द लगाई जाएंगी। शहर के 450 पोल पर यह लाइटें लगाने का प्रस्ताव है इस पर 16 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने लोकसभा चुनाव से पहले शहर में तिरंगा लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी किया था। उस समय इसका एस्टीमेट लगभग 22 लाख रुपये बनाया गया था। बाद में टेंडर जारी होने पर इसे 16 लाख रुपये में फाइनल किया गया। शहर में लगभग 450 तिरंग लाइट स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगाई जानी है। फर्म को ऑर्डर मिलने के बाद यह काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल नगर परिषद की तरफ से बहादुरगढ़ और गुरुग्राम रोड पर यह तिरंगा लाइट लगाई गई है। यहां लगाने के बाद उनको चालू भी कर दिया गया है। रात होते ही यह तिरंगा लाइट चालू हो जाती है। इससे रात को नजारा बेहद खूबसूरत नजर आने लगा है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी तिरंगा लाइट को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कई मार्गों पर भी लगाई जाएंगी तिरंगा लाइट
शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी, जहां पर स्ट्रीट लाइट के पोल डिवाइडर पर लगे हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से रोहतक रोड शामिल है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी यह लगाई जाएंगी। फिलहाल 150 तिरंगा लाइट लगा दी गई है और बाकी 300 तिरंगा लाइट भी जल्द लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के बहादुरगढ़ व गुरुग्राम रोड पर तिरंगा लाइट लगा दी गई है। बाकी मुख्य मार्गों पर भी जल्द ही इनको लगा दिया जाएगा। कुल 450 तिरंगा लाइट लगाई जानी है। अब तक 150 लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

नवीन देसवाल, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें