-फोटो 64 : सेवानिवृत्ति पर राजदेवी का सम्मान करते हुए अनुदेशिका मोनिका। स्रोत संस्थान
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को विदाई समारोह हुआ। इस समारोह में भाषा अध्यापिका हिंदी राजेश देवी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। राजेश देवी ने 26 वर्ष संस्थान में अपनी सेवाएं दी। संस्थान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों ने इस मौके पर संस्थान के प्रति दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। संस्थान की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के अधीक्षक दिलावर सिंह, पिंकी देवी, आशा, सावित्री, मोनिका, पिंकी, सुमन, उमा जीआई, देवेंद्र नरवाल जीआई, नरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र दलाल मौजूद रहे।
-फोटो 64 : सेवानिवृत्ति पर राजदेवी का सम्मान करते हुए अनुदेशिका मोनिका। स्रोत : संस्थान