फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में रजत ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड़ पर स्थित हरदयाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी ने नेशनल कुश्ती में गोल्ड जीता है। स्कूल में पहुंचने पर छात्र का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंशु यादव ने बताया कि 5 अगस्त को महर्षि दयानंद विश्वद्यिालय रोहतक में विद्यार्थी ओलपिंक खेल-2023-24 आयोजित किए गए। इसमें कई राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा के छात्र रजत ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रजत ने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है। स्कूल में अध्यापकों व परिजनों ने रजत के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। स्कूल में रजत का स्वागत कयिा गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंशु यादव ने विद्यार्थी व अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें