संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। इनेलो पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न संगठनों में लगातार नई नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में राज सिंह वर्मा को इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ का झज्जर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा ने इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी व इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
रविवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित इनेलो कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज सिंह वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।
इस अवसर पर इनेलो जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा, सोनू सैनी, बलबीर सांगवान, एडवोकेट विपिन प्रधान, सूरजमल दलाल, सतपाल सैनी, देवराज गंभीर, देवेंद्र राठी आदि भी मौजूद रहे।
फोटो 61: राज सिंह वर्मा का स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति