फोटो-61: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि सतीश कुमार को प
बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन सामाजिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बैंक से सेवानिवृत्त कर्मी राजकुमार अरोड़ा ने अनुशासन का महत्व बताया।