-फोटो 55 : तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता संदेश देती स्वयंसेविका। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पोस्टर व स्लोगन बनाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
तंबाकू और धूम्रपान से ना केवल हमें खतरा होता है बल्कि हमारे आसपास, हमारे परिवार वाले, हमारे दोस्तों को भी खतरा होता है। अगर कोई धूम्रपान करता है तो उसके आसपास रहने वाले बड़े, बुजुर्ग और छोटे बच्चे, परिवार भी प्रभावित होते हैं, न चाहते हुए भी धुआं अंदर जाता है और उनके फेफड़े कमजोर करता है।
इसलिए जरूरी है कि हम इस विषय के बारे में स्वयं जागरूक हो और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं सुषमा, आशु, पायल शर्मा, प्रेरणा, डिंपल ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि तंबाकू के सेवन के कारण हमें कई प्रकार का नुकसान हो सकता है।
धूम्रपान से हमारे फेफड़ों पर असर पड़ता है जिससे हमारे फेफड़े कमजोर हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए सजगता और तंबाकू से दूरी ही एकमात्र उपाय है। इसका आयोजन एनएसएस इकाई, आईक्यूएसी सेल व वाईआरसी सेल द्वारा किया गया।
-फोटो 55 : तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता संदेश देती स्वयंसेविका। स्रोत : कॉलेज
-