-फोटो 65 : बाजार में एक दुकान पर सजी सब्जियां। संवाद
बहादुरगढ़। लगातार बारिश के कारण कई हरी सब्जियां खेतों में ही बर्बाद हो गई है। इसके अलावा अधिकतर सब्जियों का उत्पादन गिर गया है। इसका असर मंडी की आवक और सब्जियों के भाव पर भी पड़ा हे। हालांकि टमाटर के दाम कम हो गए हैं। 10 दिन पहले टमाटर जहां 70 रुपये किलो पर पहुंच गया था। वहीं अब यह कम होकर 40 पर पहुंच गया है। इससे गृहिणियों को काफी राहत मिली है।
हरी सब्जियों के रेट आसमान पर पहुंच गए हैं। मंडी में आढ़तियों की मानें तो सब्जी की आवक 60 प्रतिशत कम हो गई है। मंडी में हरा धनिया 100 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि शहर में फुटकर में यह 200 रुपये किलो बेचा जा रहा है। फूल गोभी, पालक, मूली, शलजम, खीरा, घीया, तोरी, करेला सभी के दाम आसमान पर हैं।
रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक सब्जी विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि बरसात में खेतों में जलभराव के कारण खासकर बेल वाली सब्जी जैसे तोरी, घीया, खीरा, करेला के साथ-साथ मूली, पालक, शलजम आदि फसलें खराब हो जाती हैं। यही कारण है कि इस समय हरी सब्जियां महंगी है। आवक भी बहु कम हो रही है। बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची मजीद मोहल्ला निवासी पिंकी ने बताया कि कई दिनों से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।
सब्जी
मंडी में
शहर में फुटकर
आलू
16-18 रुपये
25-30 रुपये
मिर्च
30-40 रुपये
50-80 रुपये
प्याज
20 रुपये
25-30 रुपये
भिंडी
30 रुपये
60 रुपये
बैंगन
30 रुपये
60 रुपये
टमाटर
25 रुपये
40 रुपये
अरवी
25-30 रुपये
50 रुपये
धनिया
100-150 रुपये
200 रुपये
पालक
20 रुपये
65-80 रुपये
मूली
30-40 रुपये
50-70 रुपये
गोभी
80-90 रुपये
120-150
नींबू
40-50 रुपये
100 रुपये
तोरी
30-40 रुपये
50-70 रुपये
घीया
30-40 रुपये
60-65 रुपये
अदरक
50-60 रुपये
100-120 रुपये
गाजर
60-70 रुपये
100-110 रुपये
करेला
30-40 रुपये
55-75 रुपये
चुकंदर
30 रुपये
60 रुपये
खीरा
30 रुपये
40 रुपये
भाव : प्रति किलो के हिसाब से