फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश सिर पर, कहीं किसी की जान न ले लें शहर में खुले नाले

Thu, 26 Jun 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : महाबीर पार्क कॉलोनी में गली नंबर 5 के मुंहाने पर खुला सीवर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम विभाग की ओर से मानसून के आने की संभावना जताई गई है। यदि तेज बारिश होती है तो शहर की सड़कों पर जलभराव होगा। जबकि शहर के अधिकांश नाले और सीवर के ढक्कन कहीं टूटे पड़े हैं तो कहीं खुले पड़े हैं। दो वर्ष पहले बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-6 के बीच वाले रास्ते के नजदीक नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा।
विज्ञापन

अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। शहर के अंदर और विभिन्न सड़कों से गुजरने वाले खुले नालों की भी सुध नहीं ली जा रही है। कहीं नालों की सफाई की गई है तो वहां पर सिल्ट निकालकर वहीं छोड़ दी गई है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी बेहद खराब हो रहा है।
शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-6 के नजदीक बना बड़ा नाला खुला पड़ा है। प्रशासन की ओर से इन नालों की सफाई तो कराई गई, लेकिन गंदगी वहीं सड़क पर डाल दी गई। उसे उठाया नहीं गया। वहीं महाबीर पार्क कॉलोनी में गली नंबर 5 के मुंहाने पर सीवर का ढक्कन खुला पड़ा है। यदि तेज बारिश होती है तो यहां पर जल भराव होगा। इससे हादसा भी हो सकता है। वहीं सिविल अस्पताल के नजदीक सफाई के लिए नाला खोला गया, लेकिन इसे भी नहीं ढका गया। यहां पर बारिश के मौसम में कहीं ज्यादा अधिक पानी भरता है। ऐसे में यहां पर भी हादसा होने का भय हर समय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें